Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : केजीबीवी व जेबीएवी की डीसी ने की समीक्षा, अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं के लिए वार्डेन को शो कॉज

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  उपायुक्त विजया जाधव ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग एवं आईटीडीए की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में कई छात्राओं के लगातार अनुपस्थित पाये जाने पर डीसी ने नाराजगी तथा वार्डन से जानकारी प्राप्त की. वार्डन ने बताया कि कई बार पारिवारिक समारोह या त्यौहार के बहाने अभिभावक मना करने के बावजूद छात्राओं को ले जाते हैं और जल्दी स्कूल में नहीं लाते हैं.  उपायुक्त द्वारा स्पष्ट कहा गया कि बच्चे हमारी जिम्मेदारी हैं. आवासीय विद्यालयो में पढ़ने वाली छात्राओं को लेकर सरकार का जो उद्देश्य है अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना उसमें अगर अभिभावक बाधक बनते हैं तो उन्हें अंतिम चेतावनी भेजें, बच्चों को पढ़ाने में वे इच्छुक नहीं हैं तो दूसरे इच्छुक बच्चों के लिए सीट छोड़ें. सभी वार्डन को सख्त निर्देश दिया गया कि आवासीय विद्यालयों में शत प्रतिशत बच्चों का अटेंडेंस सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-lakh-rupees-were-stolen-from-the-account-on-the-pretext-of-cutting-the-electricity-connection/">जमशेदपुर

: बिजली कनेक्शन कटने का झांसा देकर खाते से उड़ाए एक लाख रुपए

10177 बच्चों का अब तक नहीं खुला बैंक खाता

समीक्षा के दौरान उपायुक्त को बताया गया कि 10177 बच्चों का बैंक खाता अभी तक नहीं खुल पाया है, ये आवेदन बैंकों में लंबित हैं. उपायुक्त ने एलडीएम के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द इसे छात्रों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. कक्षा 9-12 वीं के करीब 1500 छात्रों का जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पाया है, अंचल से समन्वय कर इसे जल्द कराने का निर्देश दिया गया. 1279 बच्चों का आधार कार्ड नहीं बन पाया है, इसे भी अगले एक सप्ताह में बनाने का निर्देश दिया गया. इस दौरान उपायुक्त ने जिले में महिला साक्षरता दर को लेकर सर्वे कराने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-day-celebrated-at-rd-tata-institute-of-technology-golmuri/">जमशेदपुर

: आरडी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी में मनाया गया महिला दिवस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही