Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : देर रात कदमा शास्त्रीनगर पहुंचे डीसी-एसपी, हालात का लिया जायजा

Jamshedpur : उपायुक्त विजया जाधव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार बुधवार देर रात कदमा शास्त्रीनगर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ब्लॉक नम्बर 2 एवं 3 से सड़क किनारे हटाये गए अतिक्रमण के बाद हो रहे सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया. इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए. उन्होंने स्थानीय लोगों से भी संवाद स्थापित कर उनका कुशल क्षेम जाना. साथ ही स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए मौके पर मौजूद जुस्को महाप्रबंधक को सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही. उपायुक्त ने बताया कि शास्त्रीनगर में स्थिति अब बिल्कुल सामान्य है. स्थानीय लोगों ने भी सड़क निर्माण पर खुशी जतायी है. उन्होंने जिलेवासियों से शांति बनाए रखने व आपस में मिलजुल कर रहने की अपील की. कहा कि जमशेदपुर को मिनी मुंबई भी कहा जाता है, जहां अलग-अलग प्रांत के लोग रहते हैं. ऐसे में हमे सभी के भावनाओं का सम्मान भी करना आना चाहिए. [caption id="attachment_606864" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG_20230412_234859.gif"

alt="" width="600" height="400" /> रोड निर्माण में लगा बुलडोजर[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-cattle-smuggling-was-being-done-from-tata-sumo-police-recovered-five-bovine-animals/">आदित्यपुर

: टाटा सूमो से हो रही थी मवेशियों की तस्करी, पुलिस ने पांच गौवंशीय पशु किया बरामद

पुलिस कर रही आकलन

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शांति बहाली के बाद प्रतिनियुक्त पुलिस बल की संख्या में कमी लाने को लेकर एसेसमेंट किया जा रहा है. लोगों से मिल कर बात की जा रही है, फिलहाल सड़कों पर आवाजाही अब सामान्य है. लोगों में किसी बात का भय नहीं रहे, पुलिस प्रशासन की तरफ से विश्वास बहाली का प्रयास किया जा रहा है. आगे कभी भी इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो इसको लेकर भी स्थिति और सामान्य होने पर मिल बैठकर बात किया जाएगा. मौके पर एसडीएम धालभूम, डीएसपी ट्रैफिक, टीएसयूआईएसएल के महाप्रबंधक, टाटा लैंड डिपार्टमेंट के हेड मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही