Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीसी-एसएसपी ने किया दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा निर्देश

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी ने केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख पूजा पंडालों का गुरुवार शाम निरीक्षण किया. इस दौरान पूजा समिति को जरूरी दिशा निर्देश दिए. अधिकारीयों ने पूजा पंडाल की विधि व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, यातायात, पंडालों में सुरक्षा मानकों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि पूजा शुरू होने से लेकर विसर्जन तक के इंतजामों से संबंधित पूजा समितियों के साथ विचार विमर्श किया जा रहा है. सभी को जरूरी गाइडलाइन दिए गए है. विसर्जन से पूर्व बिजली के तारों को हटाने और विसर्जन जुलूस तय रूट में निकालने के लिए कहा गया है. पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, बिजली और फायर एनओसी लेने, महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था करने, पर्याप्त संख्या में वालंटियर तैनात रखने के निर्देश दिए गए है. किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत न हो इसके लिए भी प्रयास किये जा रहे है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-10-girl-students-of-class-9th-and-10th-fainted-in-kumhardubi-high-school/">बहरागोड़ा

: कुम्हारडुबी उच्च विद्यालय में नौंवी व 10वीं की 10 छात्राएं बेहोश

सादे लिबास में पुलिस रहेगी तैनात

एसएसपी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा लगातार पंडालों का निरीक्षण किया जा रहा है. प्रशासन के द्वारा जारी दिशा-निर्देश को पालन करने को कहा गया है. पार्किंग के लिए जगह चिन्हित किये गए है. नो एंट्री जोन भी बनाये गए है, आवश्यकता अनुसार पुलिस बल की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहेंगे. सादे लिबास में पुलिस जवान तैनात रहेंगे ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही