Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम स्थल का डीसी-एसएसपी ने निरीक्षण किया

Jamshedpur (Sunil Pandey) : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के 23 मार्च को जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रीय हो गया है. उपायुक्त विजया जाधव व वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने उनके मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की समीक्षा की. साथ ही उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रुप दिया. केंद्रीय मंत्री का मुख्य कार्यक्रम बिष्टुपुर गोपाल मैदान में होगा. जिसके लिए पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. सोमवार को उपायुकत् एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने गोपाल मैदान का निरीक्षण किया तथा तैयारियों का जायजा लिया. वहीं केंद्रीय मंत्री के आगमन को देखते हुए विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-batbaazi-organized-on-world-poetry-day-at-karim-city-college-inzamam-aziz-awarded-for-best-performance/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में विश्व कविता दिवस पर बैतबाज़ी आयोजित, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए इंजमाम अजीज पुरस्कृत

एलिवेटेड डबल डेकर कोरिडोर की रखेंगे आधारशिला

23 मार्च को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दोपहर 2.30 बजे गोपाल मैदान पहुंचेंगे. वहां से वे वर्चुअल तरीके से पारडीह से डिमना बालीगुमा तक बनने वाले एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे. साथ ही शहरबेड़ा से महुलिया फोरलेन का उद्घाटन करेंगे. तत्पश्चात शहर की जनता को संबोधित करेंगे. केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर महानगर भाजपा की ओऱ से तैयारियां शुरु की गई है. रांची से सोनारी एयरपोर्ट पहुंचने पर वहां से मोटरसायिकल जुलूस के काफिले के साथ भाजपा कार्यकर्ता उन्हें गोपाल मैदान लेकर पहुंचेंगे. वहीं पार्टी के विभिन्न मंडलों से कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में गोपाल मैदान पहुंचेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-brother-in-law-jailed-for-killing-sister-in-law/">जमशेदपुर

: भाभी की हत्या के मामले में देवर को जेल

गडकरी के कार्यक्रम में मिथिलेश ठाकुर होंगे शामिल

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर शामिल होंगे. नितिन गडकरी के मंत्रालय की ओर से झारखंड सरकार को पत्र भेजकर मुख्यमंत्री के शामिल होने का आग्रह किया गया. मुख्यमंत्री के अनुपस्थित रहने पर  किसी अन्य मंत्री को नामित करने का अनुरोध किया गया. केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए झारखंड सरकार ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर को केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अधिकृत किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही