मतदाता पर्ची नहीं मिलने पर 1950 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें
[caption id="attachment_971601" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" />
मौके पर उपस्थित मतदाता.[/caption] उपायुक्त ने महिला एवं बुजुर्ग मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि चिन्हित बूथों को छोड़कर शेष सभी मतदान केन्द्रों में 13 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. मतदाताओं से संवाद के क्रम में प्रत्येक मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं इसकी जानकारी उन्होंने बीएलओ से ली तथा मतदाताओं से भी पूछताछ की. मतदाताओं को यह जानकारी भी दी गई कि बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची घर-घर पहुंचाई जाएगी. मतदाता पर्ची नहीं मिलने पर 1950 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या अपने बीएलओ से सीधा संपर्क कर मतदाता पर्ची प्राप्त कर सकते हैं.
किसी भी प्रकार का धमकी, प्रलोभन की शिकायत करें, त्वरित कार्रवाई होगी
वरीय पुलिस अधीक्षक ने मतदाताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि मतदान के लिए किसी भी प्रकार का धमकी, प्रलोभन की शिकायत अपने थाना प्रभारी, डीएसपी से करें, आरोपी के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी वल्नरेबल मतदान केंद्रों में पर्याप्त सुरक्षाबलों की तैनाती रहेगी, मतदाता बिना किसी भय एवं दबाव का अपने मत का प्रयोग करें. इस अवसर पर डीटीओ धनंजय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, डीएसपी भोला प्रसाद सिंह, डीएसपी वचनदेव कुजूर व संबंधित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.मतदान के दिन इन 12 वैकल्पिक पहचान पत्र का करें उपयोग
वोटर कार्ड नहीं होने पर आयोग की ओर से निर्धारित 12 अन्य वैकल्पिक परिचय पत्रों में किसी एक को दिखाकर मतदाता वोट दे सकते हैं. जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, राज्य/केंद्र सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, लिमिटेड कम्पनियों की ओर से अपने कर्मचारियों के लिए जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, पैनकार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज और आधार कार्ड आदि शामिल हैं. इसे भी पढ़ें: हरियाणा">https://lagatar.in/election-commission-rejects-congresss-allegations-of-rigging-in-haryana-elections-bjp-attacks/">हरियाणाचुनाव में धांधली के कांग्रेस के आरोपों को चुनाव आयोग ने नकारा, भाजपा हुई हमलावर [wpse_comments_template]
Leave a Comment