Search

 
 
 

जमशेदपुर : अग्निपथ का विरोध कर रहे युवाओं को डीसी-एसएसपी ने सही पथ पर चलने के लिए मोटिवेट किया

 
Jamshedpur : भारत सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध की आग जमशेदपुर भी पहुंच गई. शुक्रवार को सेना में बहाली की तैयारी कर रहे युवाओं ने जुगसलाई फाटक जाम कर दिया. जिससे ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ. जाम के कारण कई ट्रेने जहां-तहां रोकनी पड़ी. इसकी जानकारी मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला जुगसलाई फाटक पहुंच गया. डीसी, एसएसपी, सिटी एसपी, एडीएम, एसडीएम, डीएसपी समेत तमाम पदाधिकारियों ने ट्रैक जाम कर रहे युवाओं को समझा-बुझाकर हटाया. आंदोलन कर रहे युवाओं से जुगसलाई थाना में वार्ता की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-in-east-singhbhum-the-excise-department-did-a-record-revenue-collection-in-may/">जमशेदपुर:

पूर्वी सिंहभूम में उत्पाद विभाग ने मई में किया रिकार्ड राजस्व संग्रह

थाना की सीढ़ियों पर बैठकर किया मोटिवेट

आंदोलनकारी युवाओं को थाना के प्रवेश द्वार पर ही सीढ़ियों पर बैठकर डीसी-एसएसपी समझाने लगे. डीसी ने कहा कि वे भी स्टूडेंट रही हैं. परीक्षा की तैयारी क्या होती है वह बखूबी जानती हैं. तैयारी करनी अच्छी बात है. लेकिन एक ही क्षेत्र पर फोकस करना ठीक नहीं है. डीसी  ने खुशी जाहिर की कि आज के युवाओं में देशप्रेम दिख रहा है. क्योंकि कुछ वर्षों पहले तक लोग प्राइवेट जॉब, विदेशों में नौकरी, कारपोरेट सेक्टर में जाने को उतावले दिखते थे. वे अब देश के लिए कुछ करने का जज्बा रखते हैं. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-jharkhand-high-court-orders-home-secretary-to-appear-physically/">BREAKING

: झारखंड हाईकोर्ट ने होम सेक्रेटरी को सशरीर हाजिर होने का दिया आदेश

जंग दिमाग से लड़ा व हारा जाता है

आंदोलनरत युवाओं को समझाते हुए उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि वगैर मामले को समझे आंदोलन (जंग) करना गलत प्रक्रिया है. जब आप सेना में बहाल होने का जज्बा रखते हैं. देशप्रेम की भावना आपमे है तो दिमाग से काम लेना होगा. उपायुक्त ने कहा कि जंग दिमाग से लड़ा व हारा जाता है. इसलिए दिमाग को सही रास्ते में इस्तेमाल करें. नौकरी पाने की जद्दोजहद और इसको लेकर मन में असुरक्षा की भावना हमेशा रहती है. इससे वे खूद भी काकिफ हैं. स्टूडेंट लाईफ में उन्हें भी चिंता रहती थी कि कब फॉर्म निकलेगा. रिजल्ट कब आएगा. कैसी तैयारी करनी चाहिए आदि. लेकिन सभी मामलों में जिला प्रशासन निर्णय नहीं ले सकता. अग्निपथ योजना केन्द्र सरकार का मामला है. जिला प्रशासन का इसमें कोई रोल नहीं है. इसे भी पढ़ें : हिंसा">https://lagatar.in/important-news-about-agneepath-scheme-amid-violence-and-ruckus-recruitment-process-will-start-from-june-24/">हिंसा

व बवाल के बीच अग्निपथ योजना को लेकर अहम खबर, 24 जून से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जायेगी

चार बजे डीसी ऑफिस में बैठक

आंदोलनरत छात्रों को समझाते हुए उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि अग्निपथ योजना केन्द्र सरकार की सेना में बहाली से जुड़ी योजना हैं. जिला प्रशासन का इसमें कोई रोल नहीं है. इस संबंध में सांसद एवं पूर्व सैनिकों की मौजूदगी में शाम में एक बैठक रखी गई है. जिसमें अग्निपथ योजना की बारीकियों से युवाओं को समझाया जाएगा. केंद्र को युवाओं की भावनाओं से अवगत कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-firing-on-railway-siding-for-extortion/">जमशेदपुर

: रेलवे साइडिंग पर रंगदारी के लिये होती रही है फायरिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही