Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एक तरफ डीसी ने किया स्टे, दूसरी तरफ किराया वसूली के लिए बैठक कर रही जेएनएसी

Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जेएनएसी और जिला प्रशासन के बीच तालमेल नहीं है. एक तरफ जहां डीसी विजया जाधव ने सैरात बाजारों में दुकानों के किराए में वृद्धि पर रोक लगा दी है. तो वहीं जेएनएसी किराए की वसूली को लेकर बैठक कर रही है. जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दुकानों से मासिक किराए की वसूली पर मंथन किया गया. किराया वसूली के लिए एजेंसी का चयन किया गया है. यह एजेंसी ही किराए का संग्रह करेगी. इस बैठक में टाटा स्टील के बाजार राजस्व कर्मी से भी सहयोग लिया जाएगा. एजेंसी को जेएनएसी ने किराया वसूली की सहमति प्रदान कर दी है. बैठक में टाटा स्टील के पदाधिकारी भी शामिल थे. इसके अलावा जमशेदपुर जेएनएसी के नगर प्रबंधक अनय राज, जॉय गुड़िया आदि भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-congressmen-including-mp-geeta-koda-lodged-an-fir-for-spreading-fake-news/">चाईबासा

: फर्जी समाचार फैलाने के लिए सांसद गीता कोड़ा सहित कांग्रेसियों ने दर्ज करवाई प्राथमिकी

दुकानदारों में फैल रहा संशय

प्रशासन ने हाल ही में दुकानों का किराया बेतहाशा बढ़ा दिया है. डीसी विजया जाधव ने शनिवार को एक आदेश जारी कर बढ़े हुए किराए की वसूली पर रोक लगा दी है. एक तरफ डीसी ने बढ़े हुए किराए की वसूली पर रोक लगाई है तो दूसरी तरफ जेएनएसी वसूली के लिए बैठक कर रही है. अब दुकानदार पशोपेश में हैं कि उनसे कब वसूली की जाएगी. क्या इसी महीने से वसूली होगी. वसूली होगी तो बढ़े हुए दर से होगी या फिर पुराने रेट से वसूली की जाएगी. डीसी का आदेश माना जाए या फिर जेएनएसी का आदेश. वसूली कब से होगी और कितनी होगी. इस संबंध में जब विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किस रेट पर वसूली होगी इसे लेकर डीसी ऑफिस से कोई आदेश नहीं आया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही