Search

 
 
 

जमशेदपुर : जिला मुख्यालय एवं प्रखंड-अंचल कार्यालयों में लंबे समय से जमे कर्मचारियों का डीसी ने किया तबादला

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : लंबे समय से विभिन्न विभागों में जमे सरकारी कर्मचारियों का उपायुक्त विजया जाधव ने तबादला किया. तबादला का निर्णय जिला स्थापना समिति की बैठक में लिया गया. जिन कर्मियों का तबादला किया गया है. उनमें कार्यालय अधीक्षक आनंद कुमार समेत जिला मुख्यालय, अनुमंडल कार्यालय, विभिन्न प्रखंडों एवं अंचल कार्यालयों में कार्यरत कर्मी शामिल हैं. तबादला के साथ ही राजस्व उप निरीक्षकों को छोड़कर अन्य सभी को नव प्रोन्नति भी दी गई. साथ ही जिला मुख्यालय में कार्यालय अधीक्षक के पद पर पद्स्थापित आनंद कुमार को प्रोन्नति देते हुए उन्हें प्रशासी अधिकारी बनाया गया है. नव प्रोन्नत वैसे कर्मी जिन्हें पूर्व में एसीपी एवं एमएसीपी का लाभ प्राप्त हो चुका हैं. उन्हें वेतन निर्धारण की स्थिति में अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ नहीं दिया जाएगा. सभी कर्मियों को दबादला वाले कार्यालय में यथाशीघ्र योगदान देने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-working-in-uncertainties-is-an-important-part-of-life-gaurav-ahluwalia/">जमशेदपुर

: अनिश्चितताओं में काम करना जीवन का अहम अंग है : गौरव अहलूवालिया 102 कर्मियों का किया गया तबादला जिला स्थापना समिति ने जिले के कूल 102 कर्मियों का तबादला किया है. जिसमें कार्यालय अधीक्षक को प्रशासी अधिकारी, 16 उच्च वर्गीय लिपिकों को प्रधान लिपिक, सात प्रधान लिपिक को कार्यालय अधीक्षक, 10 निम्नवर्गीय लिपिक को उच्च वर्गीय लिपिक एवं सात कार्यालय अधीक्षक को इधर से उधर किया गया. इसके साथ ही विभिन्न अंचल कार्यालयों में पदस्थापित 62 राजस्व उप निरीक्षकों का तबादला अलग-अलग अंचलों में किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-no-parking-sign-board-in-jubilee-park-and-drop-gate-will-be-installed-outside-the-gate/">जमशेदपुर

: जुबली पार्क में नो पार्किंग का साईन बोर्ड एवं गेट के बाहर लगेगा ड्रॉप गेट
जमशेदपुर अंचल के सभी राजस्व उप निरीक्षक बदले गए जिला स्थापना समिति ने जमशेदपुर अंचल में लंबे समय से पदस्थापित छह राजस्व उप निरीक्षकों को अलग-अलग अंचलों में स्थानांतरित किया है. इसके साथ ही जिले के 11 अंचलों में लंबे समय से पदस्थापित 62 राजस्व उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया. जमशेदपुर अंचल में पदस्थापित राजस्व उप निरीक्षक बलवंत सिंह को चाकुलिया, कन्हाई लाल हांसदा को मुसाबनी, चंद्रशेखर पांडेय को चाकुलिया, किशन कुमार राय घाटशिला, सुरेश राम एवं प्रमोद कुमार को पोटका अंचल भेजा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-struggle-committee-submitted-a-memorandum-to-minister-champai-soren-in-protest-against-the-holding-tax/">जमशेदपुर

: होल्डिंग टैक्स के विरोध में संघर्ष समिति ने मंत्री चंपई सोरेन को सौंपा ज्ञापन
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही