Search

 
 
 

जमशेदपुर : 18 महीने में ही बदली गई डीसी विजया जाधव मंजूनाथ भजंत्री बनाए गए पूर्वी सिंहभूम जिले के डीसी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : 18 महीने में ही राज्य सरकार ने पूर्वी सिंहभूम की डीसी विजया जाधव को बदल दिया. उनके स्थान पर देवघर के डीसी मंजूनाथ भजंत्री को नया डीसी बनाया गया है. वही दुमका के डीसी रविशंकर शुक्ला को पड़ोसी जिले सरायकेला खरसावां का डीसी बनाया गया. रविशंकर शुक्ला तीन वर्ष पहले पूर्वी सिंहभूम जिले के डीसी थे. भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन दोनों अधिकारियों समेत झारखंड में 13 डीसी का तबादला किया गया है. इसे लेकर कार्मिक विभाग में अधिसूचना जारी कर दी है. इसे भी पढ़ें  : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-passengers-create-ruckus-at-govindpur-halt-when-train-is-late/">जमशेदपुर

: ट्रेन लेट होने पर यात्रियों ने गोविंदपुर हॉल्ट में किया हंगामा
विजया जाधव फरवरी 2022 में पूर्वी सिंहभूम की डीसी बनाई गई थी. अपनी पदस्थापना के बाद उन्होंने ताबड़तोड़ काम शुरू किया. इस दौरान कई संकीर्ण सड़कों से जहां अतिक्रमण हटवाया, वही अनवरत जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याओं का निदान किया. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सर्वाधिक पेंशन की स्वीकृति देने में राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही