Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्वच्छता में फाइव स्टार रेटिंग पाने वाले 30 स्कूल को डीसी करेंगी सम्मानित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वच्छता में बेहतर रैंकिंग पाने वाले 30 स्कूलों को उपायुक्त विजया जाधव द्वारा बुधवार को सम्मानित किया जाएगा. पिछले दिनों की गई स्वच्छता रैंकिंग में 30 स्कूलों को फाइव स्टार की रेटिंग मिली है. उल्लेखनीय है कि स्कूलों में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक रखने के लिए पिछले दिनों सभी सरकारी स्कूलों में स्वच्छता का सर्वे कराया गया था. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-25-kg-thermocol-plate-seized-in-campaign-against-single-use-plastic-fined-12-thousand/">आदित्यपुर:

सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान में 25 किलो थर्मोकोल प्लेट जब्त, 12 हजार जुर्माना
इसके आधार पर स्कूलों की रेटिंग की गई थी. इस क्रम में पूरे जिले से कुल 30 ऐसे ही स्कूल चुने गए थे, जहां पर स्वच्छता की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त पाई गई. ऐसे 30 स्कूलों को सर्वे टीम द्वारा 5 स्टार की रेटिंग दी गई. सभी 5 स्टार रेटिंग वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को उपायुक्त द्वारा 6 जुलाई को सम्मानित किया जाएगा. इस संबंध में सभी 30 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सम्मान समारोह में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही