Search

 
 
 

Jamshedpur : 10 को मेगा थैलेसीमिया जागरूकता कार्यक्रम का शुरुआत करेंगे डीसी

 
  • कदमा केरला पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया है कार्यक्रम
Jamshedpur (Sunil Pandey) : थैलेसीमिया सोसायटी ऑफ जमशेदपुर की ओर से थैलेसीमिया के प्रचार-प्रचार एवं जागरूकता को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को केरला पब्लिक स्कूल कदमा में किया जाएगा. उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल होंगे. इस दौरान वे मेगा थैलेसीमिया जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम में शहर के सभी निजी और सरकारी स्कूलों के प्राचार्य, कॉरपोरेट घराने, स्कूल के प्रतिनिधि, चैंबर, एसिया, रोटरी, लायंस के प्रतिनिधि, चिकित्सक आदि शामिल होंगे. सोसायटी के रजनीश कुमार ने बताया कि थैलेसीमिया बहुत तेजी से और व्यापक रूप से फैल रहा है. इसके लिए लोगों को जागरूक करना अति आवश्यक है. यह एक रक्त विकार है जो परिवारों (वंशानुगत) से गुजरता है, जिसमें शरीर असामान्य रूप या अपर्याप्त मात्रा में हीमोग्लोबिन बनाता है. इसे भी पढ़ें : Sonua">https://lagatar.in/sonua-saplings-planted-in-diggilota-on-world-tribal-day/">Sonua

: विश्व आदिवासी दिवस पर दिग्गिलोटा में किया पौधरोपण
हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में प्रोटीन है जो ऑक्सीजन ले जाता है. विकार के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में लाल रक्त कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं, जिससे एनीमिया होता है. उपायुक्त थैलेसीमिया सोसायटी के सदस्यों और स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, समाज कल्याण, जनसंपर्क, विवाह ब्यूरो के जिला अधिकारियों की एक जिला कोर टीम का गठन करेंगे, जो इस मुद्दे को विभिन्न मंडलों, ब्लॉकों, शिक्षा संस्थानों, औद्योगिक घरानों आदि में युद्ध स्तर पर उठाएगी, ताकि इसे फैलने से रोकने के लिए एहतियाती और निवारक उपाय किए जा सकें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही