Search

 
 
 

जमशेदपुर : पीएमईजीपी में बैंकों के खराब प्रदर्शन से डीडीसी नाराज, आवेदन स्वीकृति संख्या बढ़ाने का निर्देश

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) में अपेक्षाकृत प्रगति नहीं होने पर डीडीसी प्रदीप प्रसाद ने नाराजगी व्यक्त की. मंगलवार को जिला समाहरणालय सभागार जिला स्तरीय मोनिटरिंग कमिटी की बैठक हुई. जिसमें डीडीसी ने उक्त योजना की समीक्षा की. बैंकवार समीक्षा के क्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा में चार आवेदन लंबित पाए गए. जिसे अग्रणी जिला प्रबंधक ने 15  दिनों के अंदर निपटारा कराने का निर्देश दिया. इसी तरह बैंक ऑफ इंडिया में भेजे गए 87 आवेदनों में 21  आवेदनों की स्वीकृति हो चुकी है. जबकि 14 पर अग्रेतर कार्यवाई की जा रही है. पिछली बैठक में प्रत्येक शाखा से दो आवेदन सृजित कर अपलोड करने का निदेश दिया गया था, परन्तु समीक्षा के दौरान प्रगति अत्यंत निराशाजनक पायी गयी. डीडीसी ने कहा कि अगर प्रत्येक शाखा द्वारा एक आवेदन भी सृजित कर स्वीकृति की जाती, तो ज़िले की उपलब्धि अच्छी रहती. उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक एवं सभी जिला बैंक समन्वयकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने स्तर से सभी बैंकों को को लक्ष्य पूरा करने के लिए निर्देशित करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-aidso-launches-signature-campaign-in-womens-university/">जमशेदपुर

: एआईडीएसओ ने वीमेंस यूनिवर्सिटी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

जिला उद्योग केंद्र में 27 को लगेगा कैंप

समीक्षा के दौरान डीडीसी ने बैठक में मौजूद जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एसएस बैठा को निर्देश दिया कि आगामी 27 सितंबर को केंद्र में कैंप आयोजित कर पीएमईजीपी योजना के योग्य आवेदनों को चयनित कर केवीआईसी पोर्टल पर अपलोड कर बैंक शाखाओं को भेजें. जिससे जल्द से जल्द लाभुकों को इसका लाभ मिल सके. कैंप में जिला परिषद् के सदस्य,  जिला उद्योग केंद्र के पदाधिकारी, प्रखंड उद्यमी समन्वयक, बैंक शाखों के प्रबंधक, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित लोग मौजूद रहेंगे. मंगलवार को हुई बैठक एलडीएम संतोष कुमार तथा बैंक समन्वयक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-problem-of-entry-and-exit-route-in-sakchi-sanjay-market-will-be-resolved-soon/">जमशेदपुर

: साकची संजय मार्केट में प्रवेश एवं निकास मार्ग की समस्या का जल्द होगा निराकरण
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही