Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीडीसी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : उप विकास आयुक्त (डीडीसी) मनीष कुमार ने गुरुवार को ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ईवीएम संग्रहित सील कमरे का निरीक्षण किया. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज, अग्निशमन यंत्र, डबल लॉक सिस्टम और मौके पर तैनात पुलिस सुरक्षा दल समेत लॉग बुक का अवलोकन कर सभी जरूरी व्यवस्था की जांच की. निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशित मानकों के आलोक में वेयर हाउस के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान वेयर हाउस में लगे हुए सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र व पंप हाउस की भी जांच की गई. उन्होंने वेयरहाउस में ईवीएम मशीन के रख-रखाव, सुरक्षा तंत्र सहित परिसर की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी बिंदुओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, एएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-state-level-block-health-fair-started-at-mango-gandhi-maidan/">जमशेदपुर

: मानगो गांधी मैदान में राज्य स्तरीय प्रखंड स्वास्थ्य मेला की शुरुआत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही