Search

 
 
 

जमशेदपुर : बर्मामाइंस में शव बरामद, परिजनों की तलाश में पुलिस

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बर्मामाइंस थाना अंतर्गत मिल्स एंड गोदाम एरिया में मंगलवार सुबह एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया गया है. मृतक का नाम बिहारी बताया जा रहा है. वह गोदाम एरिया के दुकानों में काम कर जीवन-यापन करता था. जानकारी देते हुए बर्मामाइंस थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी थी. फिलहाल पुलिस ने शव को एमजीएम के शीतगृह में रखवा दिया है. मृतक को लोग बिहारी नाम से जानते थे. वह मूल रूप से कहां का रहने वाला है और उसके परिजन कहां रहते है इसकी जानकारी हासिल की जा रही है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-villagers-made-aware-about-the-meeting-of-mind-fortnight/">चांडिल

: मन का मिलन पखवाड़ा को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही