Search

 
 
 

जमशेदपुर : परसुडीह में तीन दिनों से लापता बच्ची का शव कुएं से बरामद

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : परसुडीह थाना अंतर्गत गैंताडीह से दो फरवरी से लापता चार वर्षीय बच्ची का शव गांव के बाहर एक कुएं से बरामद हुआ है. शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि गैंताडीह निवासी मोयका आलडा की चार वर्षीय बच्ची चंदू कुई घर के बाहर से खेलते हुए 02 फरवरी को लापता हो गई थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की परंतु उसका कुछ पता नहीं चल पाया. इसके बाद इस संबंध में थाना में मामला दर्ज कराया गया. सोमवार को परिजनों ने बच्ची का शव कीनूडीह गांव के पास एक खेत में स्थित कुएं में पाया. बच्ची पानी में आधी डूबी हुई अवस्था में थी. इसके बाद तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-thousands-of-workers-will-go-to-khunti-to-join-nyay-yatra-ambuj/">आदित्यपुर

: हजारों कार्यकर्ता न्याय यात्रा में शामिल होने जाएंगे खूंटी : अम्बुज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का खुलासा

थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा ने बताया कि बच्ची 2 फरवरी को घर के पास खेल रही थी, वहीं से वह गायब हो गई थी. अगले दिन माता-पिता थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया था. सोमवार को शव बरामद हुआ है फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही