Search

 
 
 

जमशेदपुर : आंगन में पेड़ पर लटकता मिला अधेड़ का शव

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : परसुडीह थाना अंतर्गत गायत्री मंदिर के पास रहने वाले 54 वर्षीय एमजी राजन का शव उनके घर के आंगन में लगे आम के पेड़ से लटका पाया गया. देर रात राजन की भाभी जब जागी तो उन्होंने शव को पेड़ से लटकता पाया. शुक्रवार सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी गई. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने बताया कि राजन गोल पहाड़ी के पास स्थित यूनाइटेड इंजीनियरिंग कंपनी में काम करते थे. वह रात को काम कर वापस लौटे और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए. देर रात जब भाभी जागी तो उनका शव फंदे से लटका पाया. राजन ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी परिजन नहीं दे पा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-cycle-competition-organized-emphasis-on-riding-cycle-for-better-health/">कोडरमा

: साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन, उत्तम स्वास्थ्य के लिए साइकिल की सवारी करने पर जोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही