Search

जमशेदपुर : डिमना डैम में मिला अधेड़ का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर से सटे बोड़ाम थाना अंतर्गत डिमना डैम में सोमवार सुबह एक अधेड़ का शव बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर बोड़ाम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को स्थानीय मछुआरों की मदद से डैम से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस से शव गृह में रखवा दिया है. पुलिस मृतक की पहचान करने में लग गई है. जानकारी देते हुए बोड़ाम थाना प्रभारी धनंजय बैठा ने बताया कि स्थानीय लोगों ने डैम में शव मिलने की सूचना दी थी. सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान में जुट गए. उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 50 से 55 वर्ष की है. उसने नीले रंग की टीशर्ट और पैंट पहना हुआ है. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान के लिए आस-पास से लापता लोगों की जानकारी हासिल कर रही है.

इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-driving-license-will-be-canceled-if-caught-driving-without-helmet/">जमशेदपुर

: बिना हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े जाने पर रद्द होगा ड्राईविंग लाइसेंस,

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp