Search

 
 
 

जमशेदपुर : रेल लाइन पर दो टुकड़ों में मिला एक व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टाटानगर और सालगाझरी स्टेशन के बीच गदड़ा के पास मंगलवार सुबह रेल लाइन में एक व्यक्ति का शव पाया गया. शव दो टुकड़ों में बंटा हुई था. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना गोविंदपुर पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की उम्र 40 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है. पुलिस आस-पास के लोगों से मृतक की पहचान करवाने के प्रयास में लग गई है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/140-middle-schools-of-jharkhand-will-be-upgraded-to-high-schools-rs-156-crore-will-be-spent/">झारखंड

के 140 मिडिल स्कूल होंगे हाई स्कूल में अपग्रेड, खर्च होंगे 156 करोड़
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह स्टील एक्सप्रेस के लोको पायलट ने सालगाझरी इस्ट केबिन को शव मिलने की सूचना दी. शव सालगाझरी इस्ट और वेस्ट केबिन के बीच पड़ा था. इधर, मामले को लेकर थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजन ने बताया कि शव को देखकर लगता है कि मृतक ने आत्महत्या की है. मृतक का सिर रेल लाइन के अंदर की तरफ था जबकि धड़ रेल लाइन से बाहर की ओर था जिससे यह प्रतित होता है कि मृतक ने आत्महत्या ही की है. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-youth-doing-bike-stunt-trampled-two-pedestrians-death/">पलामू

: बाइक स्टंट कर रहे तीन दोस्तों ने दो राहगीरों को रौंदा, मौत

जमशेदपुर : बागबेड़ा में पुआल लदे मिनी ट्रक में लगी आग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/JSR-PUAL-AAG-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत हरहरगुट्टू नाले के पास उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक पुआल लगे मिनी ट्रक में अचानक आग लग गई. स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना चालक को दी जिसके बाद चालक ने ट्रक को बीच सड़क पर ही खड़ा कर दिया. इधर, लोगों ने मिनी ट्रक से आग लगे पुआल को फेंकना शुरु कर दिया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/140-middle-schools-of-jharkhand-will-be-upgraded-to-high-schools-rs-156-crore-will-be-spent/">झारखंड

के 140 मिडिल स्कूल होंगे हाई स्कूल में अपग्रेड, खर्च होंगे 156 करोड़
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. बताया जाता है कि पुआल लेकर चालक बस्ती के ही किसी व्यक्ति के पास जा रहा था. रास्ते में बिजली का तार ट्रक पर लदे पुआल को छूते हुए निकला, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और पुआल में आग लग गई. हालांकि स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया. इसे भी पढ़ें : संकट">https://lagatar.in/rural-economy-in-crisis-prime-minister-gives-statements-not-guarantees-congress/">संकट

में है ग्रामीण अर्थव्यवस्था,  प्रधानमंत्री गारंटी नहीं, जुमले देते हैं :  कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही