Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत एलबीएसएम कॉलेज के पास स्थित कचरा डंपिंग यार्ड से रविवार रात एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. युवक की पहचान गैंताडीह निवासी राजू अग्रवाल (46 वर्षीय) के रूप में हुई है. राजू का शव जहां से बरामद किया गया है, वह उसके घर से बस 500 मीटर की दूरी पर है. परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव के पास से पुलिस ने एक बांस और पत्थर बरामद किया है. आशंका जतायी जा रही है कि राजू की हत्या पत्थर से कूचकर की गयी है.
जमशेदपुर : कचरा डंपिंग यार्ड से व्यक्ति का शव बरामद, पत्थर से कूचकर हत्या की आशंका
Last Updated: May 27, 2024 12:00 AM (IST)