Search

जमशेदपुर : टाटा स्टील कंपनी परिसर में फंदे से लटका मिला ठेका कर्मी का शव, पुलिस कर रही जांच

Jamshedpur (Rohit kumar) : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत टाटा स्टील कंपनी परिसर स्थित कोक प्लांट के कार्यालय में सोमवार सुबह एक ठेका कर्मी 32 वर्षीय स्वाधीन दास का शव फंदे से लटका पाया गया. घटना की सूचना सहकर्मियों ने बिष्टुपुर पुलिस और स्वाधीन के परिजनों को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक सिदगोड़ा के बारीडीह बस्ती स्थित भोजपुर कॉलोनी का रहने वाला था. वह कंपनी परिसर में नालको प्रोडक्शन नामक ठेका कंपनी के अंतर्गत सुपरवाइजर का काम करता था. वह उक्त कंपनी में बीते 10 सालों से काम कर रहा था. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सहकर्मी जनरल शिफ्ट में ड्यूटी करने पहुंचे तो देखा कि स्वाधीन ने फांसी लगा ली है. हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनो बिंदुओं पर जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-crpf-jawan-dies-after-falling-from-train-given-guard-of-honor/">जमशेदपुर

: ट्रेन से गिरकर सीआरपीएफ जवान की मौत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

लगातार ड्यूटी से परेशान था स्वाधीन

स्वाधीन के पिता दुर्गा चरण दास ने बताया कि स्वाधीन अपनी ड्यूटी के शिफ्ट से परेशान था. शनिवार को काम करने के बाद कंपनी वाले उसे दूसरे दिन भी काम करने का दबाव डाल रहे थे. रविवार को छुट्टी होने के बावजूद उसे फोन कर काम पर बुला लिया गया. वह रविवार सुबह 11 बजे घर से ड्यूटी के लिए निकला. आखरी बार बहन से वीडियो कॉल पर बात हुई उसके बाद रात को उसने फोन कर कहा कि रात की शिफ्ट करने वाला कर्मी नहीं आया है इसलिए उसे रात की शिफ्ट भी करनी होगी. सुबह खबर मिली कि उसका शव फंदे ले लटका पाया गया. पिता ने आशंका जताई है कि अपने काम से परेशान होकर ही उसने आत्महत्या की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp