Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोवाली में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला हिरण का शव

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर स्थित कुम्हार पाड़ा में रेलवे ट्रैक के पास गुरुवार सुबह एक हिरण का शव पाया गया. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. धीरे-धीरे यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. इधर, सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राखामाइंस स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ले गई. यहां दो डॉक्टरों की टीम ने हिरण का पोस्टमार्टम किया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-100-workers-of-different-parties-join-jmm-mla-welcomes-everyone-by-wearing-garland/">बहरागोड़ा

: विभिन्न दलों के 100 कार्यकर्ता झामुमो में शामिल, विधायक ने माला पहना कर किया का स्वागत

क्षेत्र में भटक कर आया था हिरण

इस संबंध में वन विभाग के क्षेत्रीय वन संरक्षक विमद कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह वन विभाग को सूचना मिली थी कि टाटा-बादामपहाड़ रेल सेक्शन में हल्दीपोखर कुम्हार पाड़ा के पास एक हिरण का शव पाया गया. हिरण के शव का पोस्टमार्टम किया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चला पाएगा. उन्होंने बताया कि हिरण के सिर में चोट के निशान पाए गए है. प्रथम दृष्टया यह प्रतित होता है कि हिरण का सिर ट्रेन से टकराया होगा जिससे उसकी मौत हो गई होगी. विमद कुमार के अनुसार हिरण उस क्षेत्र में भटककर आया होगा. घटना देर रात की है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही