Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : सुंदरनगर में मिले युवती की शव की पहचान नहीं सहित क्राइम की अन्य खबरें पढ़ें एक क्लिक में

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सुंदरनगर के कुदादा स्थित चंदर पहाड़ी के जंगलों में मंगलवार को मिले शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस ने आरआईटी थाना क्षेत्र निवासी लापता एक युवती के मोबाइल का लोकेशन भी निकाला था पर वह लोकेशन बनारस का निकला. इधर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा खुद इस मामले की जांच कर रहे है. थाना प्रभारी ने बताया कि आस-पास के थाना क्षेत्रों से लापता युवतियों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है. जिस आधार पर पुलिस मृतका की पहचान में जुट गई है. अब तक ऐसे 5 मामलों की पुलिस जांच भी कर चुकी है पर मृतका की पहचान नहीं हो पाई है. बता दे कि मंगलवार को पुलिस ने चंदर पहाड़ी के जंगल से एक युवती का शव सड़ा-गला शव बरामद किया था. शव के पास से पुलिस ने युवती के कपड़े भी बरामद किए थे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-tourists-cautioned-to-stay-away-from-drugs/">Chakradharpur

: पर्यटकों को मादक पदार्थ से दूर रहने के लिए किया जागरूक

गोलमुरी में लॉटरी अड्डे में छापेमारी

गोलमुरी थाना अंतर्गत एबीएम कॉलेज के पास पुलिस ने गुरुवार दोपहर अवैध लॉटरी अड्डे पर छापेमारी की.पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में लॉटरी और रुपये बरामद किए है. वहीं मौके से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा पुलिस मौके से जब्त लॉटरी टिकट के बारे में भी जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है. बताया जा रहा है कि क्षेत्र में काफी समय से लॉटरी का अवैध धंधा चल रहा था. इसकी शिकायत लगातार मिल रही थी जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की. इसे भी पढ़ें : Ranchi:">https://lagatar.in/ranchi-cm-champais-master-stroke-cast-survey-echoes-in-political-atmosphere/">Ranchi:

सीएम चंपाई के मास्ट स्ट्रोक से सियासी फिजा में कास्ट सर्वे की गूंज

सोनारी में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सोनारी थाना अंतर्गत कुम्हार पाड़ा निवासी 35 वर्षीय अजय कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अजय का शव कमरे में लटका पाया गया. अजय ने बेल्ट के सहारे फांसी लगाई. घटना बुधवार रात की है. परिजनों को बुधवार रात को जानकारी हुई जिसके बाद उसे तत्काल फंदे से उतारकर टीएमएच लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि अजय नशे का आदि था. बुधवार को वह नशे की हालत में घर आया और अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-police-reached-the-house-of-amit-a-young-man-who-committed-suicide-by-drowning-in-the-river-took-information-about-the-case/">Chakradharpur

: नदी में डूबकर आत्महत्या करने वाले युवक अमित के घर पहुंची पुलिस, ली मामले की जानकारी

पति के गैरहाजिरी में पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर निवासी एक महिला के साथ पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किया गया. इस संबंध में पीड़ित ने कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी पड़ोस का ही रहने वाला है. वह बिजली का काम करता है. एक दिन वह बिजली का काम करने घर आया जिस दौरान बातचीत शुरु हुई. पति की गैरहाजिरी में उसने घर में दुष्कर्म किया. इधर, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही