Search

 
 
 

जमशेदपुर : सुंदरनगर तालाब से अधेड़ का शव बरामद

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के खुकड़ाडीह सुंदरी तालाब से पुलिस ने शुक्रवार को अधेड़ महिला का शव बरामद किया है. महिला की पहचान रीता महाराणा (55) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में सुंदरनगर पुलिस ने एक अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-neighbor-attacked-with-sikkad-in-sonari/">जमशेदपुर

: सोनारी में पड़ोसी ने किया सिक्कड़ से हमला

अहले सुबह निकली थी घर से

घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि महिला पिछले चार माह से बीमार चल रही थी. बीमारी के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहा करती थी. शुक्रवार की सुबह जब वह घर से निकलकर गयी तब परिवार के लोगों को लगा कि फ्रेश होने के लिये गयी होगी. देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इस बीच उसका शव सुंदरी तालाब में देखा गया. इसके बाद घटना की जानकारी सुंदरनगर पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. घटना के संबंध में पुलिस ने पति त्रिलोचन महाराणा के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-had-to-lose-2-50-lakh-in-the-affair-of-rs-111/">जमशेदपुर

: 111 रुपये के चक्कर में 2.50 लाख गंवाना पड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही