Search

 
 
 

जमशेदपुर : पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जुगसलाई थाना अंतर्गत पार्वती घाट बस्ती में रहने वाले 24 वर्षीय नुनकू कालिंदी का शव घर के पास ही जंगलों में पेड़ से लटका पाया गया. नुनकू मंगलवार रात 9 बजे से ही लापता था. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक पार्वती घाट में ही दिहाड़ी मजदूरी कर जीवन यापन करता था. वह पांच भाई में मंझला था. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-samar-biswas-founder-of-hata-ramgarh-ashram-passes-away-condolence-meeting-organized-in-ashram/">जमशेदपुर

: हाता रामगढ़ आश्रम के संस्थापक समर विश्वास का निधन, आश्रम में शोक सभा का हुआ आयोजन

मंगलवार से था लापता

नुनकू के फुफेरे भाई शिवा ने बताया कि नुनकू पार्वती घाट में ही मजदूरी करता था. उसे आखिरी बार मंगलवार रात 9 बजे देखा गया था. बुधवार की सुबह तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. गुरुवार सुबह बस्ती के कुछ लोग बस्ती में बने दीवार के उस पार गए जहां देखा की नुनकू का शव पेड़ से लटका हुआ है. शिवा के अनुसार नुनकू ने आत्महत्या की है. आत्महत्या के कारणों के बारे में परिजन कुछ नहीं बता पा रहे है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही