Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नदी से मिला सिदगोड़ा के लापता युवक का शव

Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत विद्यापति नगर निवासी सागर सोना का शव सिदगोड़ा नीम भट्ठा स्थित स्वर्णरेखा नदी से बरामद किया गया. सागर मंगलवार की रात से लापता था. इस मामले में सागर की मां कांति देवी ने बुधवार रात लापता होने की सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस ने सागर के साथी विशाल और राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पुलिस ने एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया और पूछताछ की. युवक ने बताया कि सागर की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-bus-operations-remained-closed-in-odisha-passengers-upset/">बहरागोड़ा

: ओडिशा में बस परिचालन रहा बंद, यात्री परेशान

हाथ पैर बांधने के बाद पत्थर बांधकर बीच नदी में फेंका

पुलिस ने नीम भट्ठा स्थित स्वर्णरेखा नदी के बीच से सागर का शव बरामद किया है. सागर के शव को हाथ पैर बांधने के बाद पत्थर बांधकर बीच नदी में फेंक दिया था. हत्यारे ने पुलिस को बताया कि सागर अक्सर उससे पैसे छीन लिया करता था. मंगलवार की रात को अकेले पाकर उसके साथ मारपीट की. मारपीट के दौरान वह गिर गया. उसे उठाकर नदी किनारे लेकर गया. जहां एक नाव में लादकर उसे बीच नदी में लेकर पहुंचा और शव को पत्थर से बांधकर नदी में फेंक दिया. इसे भी पढ़ें :जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-outrage-among-people-after-getting-the-dead-body-of-twin-female-fetus/">जामताड़ा

: जुड़वा कन्या भ्रूण का शव मिलने से लोगों में आक्रोश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही