Search

 
 
 

जमशेदपुर : फ्लैट में मिला वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के उलीडीह ओपी अंतर्गत डिमना रोड स्थित मधुसूदन विहार के फ्लैट नंबर 402 में विजय कांत पाठक (82) का शव बरामद किया गया. विजय को फ्लैट ले कमरे में अचेत अवस्था में देख फ्लैट के सिक्योरिटी गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर, घटना की सूचना पाकर भाजपा नेता विकास सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के शव गृह में रखवा दिया है. विजयकांत फ्लैट में अकेले रहते थे वहीं उनके बेटे संजय पाठक दिल्ली में अपना व्यापार चलाते है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-brother-killed-brother-after-dispute-over-transaction-in-jugsalai/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में लेन-देन के विवाद के बाद भाई ने भाई की कर दी हत्या

15 अगस्त को दिल्ली से शहर आए थे विजयकांत

संजय ने बताया कि पूर्व में उनकी मां और छोटे भाई कि मौत हो चुकी थी जिसके बाद पिता घर पर अकेले रहते थे. पिता को लेकर दिल्ली चले गए पर पिता मन नहीं लगने को बात कहकर 15 अगस्त को वापस जमशेदपुर लौट गए और अकेले ही रहने लगे. फ्लैट ले सिक्योरिटी गार्ड ही उनकी सेवा करता था. बीच में पिता 2 दिनों से लापता भी हो गए थे. सूचना पाकर संजय शहर के लिए रवाना हो गए है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही