Search

 
 
 

जमशेदपुर : धातकीडीह तालाब में मिला कपाली की वृद्धा का शव

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह तालाब में शनिवार सुबह एक शव मिलने से हड़कंप मच गया. सुबह टहलने गए लोगों ने शव को पानी में देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया. तालाब किनारे से वृद्धा की चप्पल भी बरामद की गई. मृतक की पहचान 60 वर्षीय नौशाबा परवीन के रुप में की गई. नौशाबा कपाली के ताजनगर की रहने वाली थी. पुलिस ने नौशाबा के परिजनों को इसकी जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें : धार्मिक">https://lagatar.in/religious-events-bring-prosperity-to-the-area-baidyanath-ram/">धार्मिक

आयोजनों से क्षेत्र में आती है समृद्धि : बैद्यनाथ राम

रिश्तेदारों से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी

परिजनों के अनुसार वे लोग पूर्व में धातकीडीह में ही रहते थे. बाद में कपाली में अपना घर बनावाकर रहने लगे. शुक्रवार दोपहर नौशाबा घर से यह कहकर निकली की वह रिश्तेदारों से मिलने जा रही है. इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. रात होने पर रिश्तेदारों से जानकारी ली पर किसी को नौशाबा के बारे में नहीं पता था. पुलिस ने सुबह शव मिलने की सूचना दी. जाकर देखा तो वह शव नौशाबा का था. फिलहाल पुलिस आस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-rahul-gandhi-led-bharat-jodo-nyaya-yatra-reached-chhota-udaipur-and-bharuch/">गुजरात

: राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोटा उदयपुर और भरूच पहुंची

बक्सर ट्रेन शुरू होने पर भोजपुरिया बेयार ने सांसद का किया स्वागत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/JSR-BEYAR.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटानगर से बक्सर तक सीधी ट्रेन चालू कराने में सांसद विद्युत वरण महतो के सराहनीय व सार्थक पहल किये जाने की खुशी में भोजपुरिया बेयार ने सांसद विद्युत वरण महतो का स्वागत किया. भोजपुरिया बेयार के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में सांसद विद्युतवरण महतो को फूलों का माला एवं केसरिया अंग वस्त्र भेंटकर इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-rahul-gandhi-led-bharat-jodo-nyaya-yatra-reached-chhota-udaipur-and-bharuch/">गुजरात

: राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोटा उदयपुर और भरूच पहुंची
उधर सांसद से ट्रेन के परिचलन पर जहां खुशी जाहिर की गई वहीं यात्रा में लगने वाले 15 घंटे के समय को कम करने तथा समय सारिणी को यात्रियों के अनुकूल बनाने हेतु पहल करने का अनुरोध किया गया जिसपर सांसद ने कहा कि अभी शुरूआत है समीक्षा होगी तब जरूर सारी बातों पर ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने जयनगर ट्रेन सेवा की भी बात दोहराई. स्वागत करने वालों में रमेश कुमार , राकेश चौधरी , दीपक कुमार , रविन्द्र सिंह , कन्हैया दुबे, महामंत्री यमुना तिवारी व्यथित , दिनेश सिंह, कृष्ण कांत मिश्रा , गुड्डू राय आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-follow-reservation-rules-in-abua-housing-allotment-alamgir/">साहिबगंज

: अबुआ आवास आवंटन में आरक्षण निमयों का पालन करें– आलमगीर

ट्रेन के समय सारिणी व वक्त घटाने की मांग

भोजपुरिया बेयार ने टाटा बक्सर ट्रेन के समय सारिणी एवं यात्रा में लगने वाले वक्त को घटाने की मांग की है. भोजपुरिया बेयार के रमेश कुमार ने कहा कि यात्रियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए टाटा बक्सर ट्रेन के आवागमन में लगने वाला समय को घटाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक वक्त यही सुपर फास्ट ट्रेन सुबह 5:30 बजे टाटा से खुलती थी और दोपहर डेढ़ बजे पटना पहुंचती थी और उसी दिन दोपहर 2:30 बजे खुलती थी और रात लगभग 11 बजे तक टाटा पहुंचती थी. फिर आज विलंब का क्या औचित्य है. इसे भी पढ़ें : मजबूत">https://lagatar.in/voting-is-necessary-for-a-strong-democracy-rajeev-ranjan/">मजबूत

लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक: राजीव रंजन
राकेश चौधरी ने कहा कि बसों के समय सारणी को ध्यान में रखते हुए यदि रेलवे समयानुकूल ट्रेन के परिचालन पर ध्यान दें तो न सिर्फ यात्रियों को सहुलियत होगी बल्कि रेलवे को भी राजस्व ज्यादा प्राप्त होगा. यमुना तिवारी व्यथित ने कहा कि महज साढ़े छह सौ किलोमीटर की दूरी टाटा से बक्सर तक तय करने में 14 से 15 घंटे का लगने वाला समय बहुत ज्यादा है. इस पर विचार होना चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-lodged-in-the-case-of-thrashing-of-a-young-man-to-death-in-sakchi/">जमशेदपुर

: साकची में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही