Search

 
 
 

जमशेदपुर : दो दिनों से लापता सेल्समैन का शव पार्वती घाट के पास से बरामद

 

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जुगसलाई थाना अंतर्गत पार्वती घाट के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. इधर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. मृतक की पहचान जुगसलाई नया बाजार निवासी 40 वर्षीय हेमंत शर्मा के रूप में की गई. हेमंत विगत 23 अगस्त से घर से लापता था. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tata-bypass-today-jammed-with-cargo-vehicles-people-got-in-trouble/">चाईबासा

: मालवाहक वाहनों से टाटा बाईपास आज रहा जाम, लोगों को हुई परेशानी

परिजनों ने पुलिस को दी थी सूचना

हेमंत के लापता होने की सूचना परिजनों ने गुरुवार को ही थाने में दी थी. हेमंत शर्मा सेल्समैन का काम करता था और 23 अगस्त की दोपहर अपनी मोटरसाइकिल से दोपहर के वक्त खाना खाकर निकलने के बाद घर वापस नहीं लौटा. परिजनों ने इस संबंध में काफी खोजबीन की पर हेमंत का कहीं पता नहीं चल पाया. जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे केशव शर्मा ने बताया कि हेमंत पर कुछ लोन था जिसकी वजह से कई दिनों से वे डिप्रेशन में रह रहे थे. 23 अगस्त की शाम उसकी पत्नी से एक बार बात हुई और फिर उनका फोन स्विच ऑफ हो गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही