Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सुंदरनगर में पेड़ से लटका मिला उत्तर प्रदेश के युवक का शव

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना अंतर्गत नीलडुंगरी में शनिवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. शव देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामपुर थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय जीतू राज के रूप में की गई. पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. मृतक नीलडुंगरी स्थित एक गैस एजेंसी में काम करता था. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/manipur-violence-54-people-lost-their-lives-so-far-10000-army-and-assam-rifles-personnel-deployed-situation-normal-in-imphal/">मणिपुर

हिंसा : अब तक 54 लोगों की जान गयी, सेना और असम राइफल्स के 10,000 जवान तैनात, इम्फाल में हालात सामान्य
सहकर्मियों ने पुलिस को बताया कि जीतू मजदूरी का काम करता था और वह कुछ दिनों से अवसाद (डिप्रेशन) में था. शनिवार की सुबह वह शौच करने के लिए निकला था. स्थानीय लोग शौच के लिए गए, तो उसे देखा था. उस समय वह गमछी के टुकड़े कर रहा था. उस वक्त किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह फंदा बनाने के लिए गमछी को फाड़ रहा था. जब सभी शौच से वापस लौटे तो उसे फंदे से लटका देखा. फिलहाल पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही