Search

 
 
 

जमशेदपुर : नाले में मिला युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत सूर्य मंदिर के पीछे स्थित नाले में शनिवार दोपहर एक युवक का शव पाया गया. शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से निकालकर एमजीएम अस्पताल में रखवा दिया. पुलिस मृतक की पहचान करने में जुट गई है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना दी थी. मृतक की उम्र 25 वर्ष के लगभग है. मृतक ने हरे रंग की शर्ट और जींस पहन रखा है. शव को देखकर लगता है कि युवक की मौत नाले में डूबने से हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-american-consul-general-will-come-to-xlri-on-august-25/">जमशेदपुर

: 25 अगस्त को एक्सएलआरआई आएंगी अमेरिकी महावाणिज्यदूत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही