Search

 
 
 

जमशेदपुर : एमजीएम के बेको में युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : एमजीएम थाना क्षेत्र के बेको गांव में सुनिल सिंह (26) की हत्या कर देर रात उसका शव नाले में फेंक दिया गया. घटना की जानकारी गांव के लोगों को मंगलवार की सुबह मिली. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि सुनिल के शरीर पर चोट के निशान भी देखा गया है. मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jsr-jamshedpur-case-of-abetment-to-suicide-in-sitaramdera/">जमशेदपुर

: सीतारामडेरा में आत्महत्या के लिये उकसाने का केस

परिजनों ने जतायी है हत्या की आशंका

घटना के बाद परिवार के लोगों ने सुनिल की हत्या करने की आशंका व्यक्त की है. हालाकि परिवार के लोगों ने समाचार लिखे जाने तक किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी. वैसे पुलिस का भी कहना है कि युवक की हत्या की गयी है. युवक बेरोजगार था और खेती में ही अपना समय देता था. आशंका व्यक्त की जा रही है कि गांव में ही किसी के साथ उसका विवाद था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-if-you-want-to-build-a-house-in-parsudih-you-will-have-to-pay-extortion/">जमशेदपुर

: परसुडीह में मकान बनाना है तो देनी होगी रंगदारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही