Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा में जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur (Ashok Kumar) : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नया बस्ती के रहने वाले अरूण कुमार सिंह पर जानलेवा हमला करने क मामले में पुलिस ने रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसमें धीरज कुमार रजक उर्फ छोटका, जीतु रजक और प्रकाश तिर्की को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना के संबंध में पुलिस ने आरोपियों के अलावा 10-12 अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है जिसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sakchi-police-arrested-three-with-mobile/">जमशेदपुर

: साकची पुलिस ने मोबाइल के साथ तीन को दबोचा

सिदो-कान्हो मैदान की है घटना

घटना के बारे में अरूण कुमार सिंह का कहना है कि वे रविवार को बागबेड़ा थाना के निकट सिदो-कान्हो मैदान के पास ही खड़े थे, तभी सभी आरोपियों ने उनपर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घटना की जानकारी पाकर बागबेड़ा पुलिस जांच में पहुंची थी और तीनों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-disclosed-the-theft-in-sidgora/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही