Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा में शराब पीने से मना करने पर किया जानलेवा हमला

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सीपी टोला में शराब पीने से मना करने पर सात लोगों ने सुमित सिंह पर तलवार और भुजाली से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद सुमित का इलाज खासमहल सदर अस्पताल में कराया गया. इसके बाद सुमित के पिता अमर सिंह के बयान पर बागबेड़ा पुलिस ने किशन रविदास, रविंद्र रविदास, राजू रविदास, विरेंद्र रविदास, जोगेंद्र रविदास, अर्जुन रविदास और जितेंद्र रविदास के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-if-you-do-not-deliver-the-extortion-you-will-shoot/">जमशेदपुर

: रंगदारी पहुंचा देना नहीं तो गोली मार देंगे

पार्टी से लौटते समय घटी थी घटना

घटना के बारे में अमर सिंह का कहना है कि 7 अक्तूबर की रात 8.30 बजे उनका बेटा सुमित एक पार्टी समारोह से घर लौट रहा था. इस बीच ही किशन रविदास को रास्ते में शराब पीते हुये देखा. इसपर कहा कि तुम्हारे घर में पार्टी चल रही है. तुम अपने घर पर जाकर खाना-पीना करो. सार्वजनिक रास्ते पर शराब मत पीयो.

थोड़ी देर बाद साथियों के साथ पहुंच गया घर

अमर सिंह का कहना है कि थोड़ी देर के बाद ही किशन अपने छह साथियों के साथ भुजाली, तलवार, लाठी और डंडा से लैसहोकर घर पर पहुंच गया. घर में घुसकर तोड़फोड़ की. इसके बाद जेब से रुपये भी निकाल लिया. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये भी छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-crore-stolen-from-businessman-ajay-modis-house-in-rajendranagar/">जमशेदपुर

: राजेंद्रनगर में व्यापारी अजय मोदी के घर से दो करोड़ की चोरी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही