Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो में महिला पर जानलेवा हमला, तीन के खिलाफ दर्ज हुई नामजद प्राथमिकी

Jamshedpur (Sunil Pandey) : मानगो थानान्तर्गत जवाहरनगर रोड नंबर-14 की रहने वाली मदीना बानो पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला किया. घटना रोड नंबर 15 स्थित गुलमोहर पानी टंकी के समीप हुई. इस संबंध में मदीना बानो के बयान पर साकची के रहने वाले मो. वाहिज, गोलमुरी थानान्तर्गत टिनप्लेट के रहने वाले मो. ताज एवं मानगो जवाहरनगर के रहने वाले मो. शाहिद के खिलाफ धारा 341, 342, 307/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. घटना 7 अक्टूबर की रात की है. मारपीट करने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए. घायल महिला को चिकित्सा के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. इस मामले के अनुसंधानकर्ता एएसआई संतोष कुमार सिंह को बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-group-of-two-hundred-sikhs-left-from-tinplate-to-visit-chandrakona-sahib/">जमशेदपुर

: टिनप्लेट से दो सौ सिखों का जत्था चन्द्रकोना साहिब के दर्शन के लिए हुआ रवाना
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही