Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पत्नी पर चापड़ से किया जानलेवा हमला, मौके से गुजर रहे व्यक्ति को लगी चोट

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत नया कोर्ट के पास रहने वाली ईती प्रधान पर उसके पति ललित प्रधान द्वारा चापड़ से जानलेवा हमला किया गया. हालांकि, इस घटना में ईती को चोट नहीं लगी पर मौके से गुजर रहे जस्पाल सिंह कोहली घायल हो गया. जस्पाल के गाल पर चापड़ से हमला किया गया. घटना के बाद ईती ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-workers-demonstrated-on-the-demand-of-starting-bagjanta-mines/">मुसाबनी

: बागजांता माइंस चालू करने की मांग पर मजदूरों ने किया प्रदर्शन

पुलिस मामले की कर रही है जांच 

मामले को लेकर ईती ने बताया कि उसकी शादी को 15 साल हो चुके है. शादी के बाद से ही पति द्वारा प्रताड़ित किया जाता रहा है. पूर्व में भी प्रताड़ना का केस किया था पर उस वक्त कोर्ट से बेल रिजेक्ट होने पर पति ने घर पर रखने की बात कही. पति कुछ काम नहीं करता जिस कारण उसने केक बनाने का काम शुरू किया. अब उसका काम काफी अच्छा चल रहा है. इसी बीच पति ने कंपनी की प्रोपराइटरशीप अपने नाम कर ली और घर से निकालना चाहता है. आज वह पति के घर से सामान ले जाने आई थी तभी उसपर चापड़ से हमला किया गया. इधर, घायल जस्पाल ने कहा कि वह सीतारामडेरा में रहता है और अपने मामा के घर मिलने आया था. इसी बीच उसने देखा की एक व्यक्ति महिला को मार रहा है. बीच बचाव करने के दौरान उसने हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-a-jawan-suffering-from-malaria-was-brought-from-hathiburu-camp-to-the-headquarters-for-treatment-in-a-chopper/">चक्रधरपुर

: मलेरिया से पीड़ित जवान को हाथीबुरु कैंप से चॉपर से इलाज के लिए मुख्यालय लाया गया
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही