Search

 
 
 

जमशेदपुर : राशन वितरण का लिंक बंद रहने से जून माह का राशन नहीं बांट पा रहे डीलर

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  पूर्वी सिंहभूम जिले के पीडीएस डीलरों को जून माह के खाद्यान्न का आवंटन प्राप्त हो गया है. डीलरों ने एसएफसी से खाद्यान्न का उठाव भी कर लिया है. लेकिन वे बांट नहीं पा रहे हैं. इसका कारण विभाग की ओर से प्रदान किए गए पॉश मशीन में जून माह के खाद्यान्न वितरण का लिंक एवं ब्यौरा नहीं खुल रहा है. जिसके कारण उन्हें कार्डधारियों का कोपभाजन बनना बन रहा है. ऐसा ही मामला शुक्रवार को गदड़ा पंचायत में सामने आया. सुमन स्वयं सहायता समूह राहड़गोड़ा (अनुज्ञप्ति संख्या-12/2009) स्टोर पर काफी संख्या में कार्डधारी पहुंच गए. वे राशन देने की मांग करने लगे. राशन नहीं मिलने पर कई लोगों ने हंगामा शुरु कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-due-to-the-efforts-of-the-councilor-in-govindpur-the-roads-damaged-in-the-rain-were-repaired/">जमशेदपुर

: गोविंदपुर में पार्षद के प्रयास से बरसात में खराब हुई सड़कों की हुई मरम्मत

झामुमो नेता ने कार्डधारियों को शांत कराया

हंगामे की जानकारी मिलने के बाद सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष सह झामुमो नेता राजेश सामंत राशन स्टोर पहुंचे तथा कार्डधारियों से बात की. पूरी बात जानने के बाद उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग के विशेष सचिव चंद्रशेखर प्रसाद से फोन पर बात की तथा उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया. विशेष सचिव ने सर्वर एवं लिंक ठीक करने का भरोसा दिया. उसके बाद कार्डधारी शांत हुए. मौके पर झारखंड आंदोलनकारी नेता जेना जामुदा, अमित दास, छोटे सरदार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-police-team-caught-5-robbers-in-half-an-hour-of-robbery-in-liquor-shop/">जमशेदपुर:

शराब दुकान में लूट के आधे घंटे में पुलिस टीम ने 5 लूटेरों को दबोचा
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही