Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : डीजल-पेट्रोल में एक्साइज ड्यूटी कम करने के निर्णय का डीलरों ने किया विरोध

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : कोल्हान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के सचिव कुणाल कार ने कहा है कि भारत सरकार ने बिना सूचित किए शनिवार को एक्साइज ड्यूटी अत्यधिक कम दिया है. इससे देश के सभी डीलरों को तीन से 10 लाख रुपये तक का आर्थिक नुकसान हुआ है. मूल्य अवश्य कम करना चाहिए, लेकिन उचित मार्ग का चयन कर न्याय संगत निर्णय लेना चाहिए था. ऐसे एकतरफा निर्णय का एसोसिएशन से जुड़े सभी डीलर विरोध व निंदा करते हैं. एसोसिएशन के सचिव कुणाल कार ने कहा कि सरकार ने यह निर्णय शनिवार को इसलिए लिया कि रविवार को डिपो बंद रहता है. सोमवार तक विधि व्यवस्था, आपातकालीन सेवा एवं जनता, ट्रांसपोर्ट को निरंतर तेल की आपूर्ति रखने के लिए अतिरिक्त स्टॉक के लिए पेट्रोल पम्प डीलर को अतरिक्त तेल स्टोर करना पड़ता है. इसलिये शनिवार को अचानक रात्रि 12 बजे डीजल पेट्रोल के अत्यधिक मूल्य कम करना न्यायसंगत नहीं है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-entle-international-organizes-placement-drive-in-womens-college/">जमशेदपुर

: एंटल इंटरनेशनल ने किया वीमेंस कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

अन्य राज्यों के मुकाबले झारखंड में डीजल का मूल्य अधिक

एसोसिएशन के सचिव कुणाल कार ने कहा कि ढाई वर्ष से डीजल का मूल्य अधिक होने के कारण तेल की बिक्री कम हो गई है. इससे झारखंड के डीलर आर्थिक नुकसान उठा रहे हैं. कई पंप बंदी के कगार पर हैं, लेकिन डीलर चाहकर भी पम्प बंद नहीं कर सकते. अगर ऐसा किया तो लाइसेंस रद्द होने का भय रहता है. झारखंड के पड़ोसी राज्यों में डीजल का मूल्य कम है. कोलकाता में 92.76. लखनऊ में 89.64, भुवनेश्वर में 93.39 और बहरागोड़ा (झारखंड) में 95.42 रुपया है. इन राज्यों से 6 रुपए से लेकर 3 रुपए तक का अंतर है. इसे भी पढ़ें : खूंटी">https://lagatar.in/big-success-for-khunti-police-arrested-two-hardcore-militants-with-carvine/">खूंटी

पुलिस को बड़ी कामयाबी, कार्वाइन के साथ दो हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया

सीएम व वित्त मंत्री से वैट घटाने की मांग

कुणाल कार ने बताया कि झारखंड राज्य का क्षेत्रफल कम होने एवं भौगोलिक स्थिति के कारण अन्य राज्यों से आने वाले ग्राहक झारखंड पार कर अन्य राज्यों में डीजल ले लेते हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से अनुरोध किया है कि वैट दर घटा कर मूल्य कम करें, जिससे झारखंड राज्य के पम्प डीलर और उनके कर्मचारी दयनीय स्थिति से उबर सकें. साथ ही राज्य की आर्थिक रीढ़ बन झारखंड राज्य को समृद्धि दें सकें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही