Search

 
 
 

जमशेदपुर  : गम्हरिया स्टेशन के निकट ट्रेन से कटकर मौत

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे यार्ड के भीतर से रेल पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. उसकी पहचान गम्हरिया निवासी फटिक कर्मकार (38) के रूप में हुई है. रेल पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : टाटानगर">https://lagatar.in/tatanagar-station-live-telecast-of-vande-bharat-train-opened-from-mumbai/">टाटानगर

स्टेशन : मुंबई से खुली वंदे भारत ट्रेन का सीधा प्रसारण

आरपीएफ की सूचना पर पहुंची थी रेल पुलिस

रेलवे यार्ड पर ट्रेन के नीचे आने से किसी व्यक्ति की मौत हो चुकी है. इसकी सूचना सबसे पहले आरपीएफ को मिली थी. इसके बाद इसकी जानकारी रेल पुलिस को दी गयी. सूचना पर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आस-पड़ोस के लोगों से शव की पहचान करायी. इस बीच लोगों ने बताया कि फटिक कर्मकार का गम्हरिया रेलवे लाइन के किनारे ही आवास है. इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी पहचान की. घटना के संबंध में रेल पुलिस ने एक अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें : टाटानगर">https://lagatar.in/rail-tatanagar-station-half-a-liter-of-water-will-be-available-for-rs-3-from-the-water-vending-machine/">टाटानगर

स्टेशन: वाटर वेंडिंग मशीन से 3 रुपये में मिलेगा आधा लीटर पानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही