Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोविंदपुर में रॉड के हमले से घायल महिला की इलाज के क्रम में मौत, हत्या का मामला दर्ज करेगी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सेरेंगबेड़ा की रहने वाली पूनम देवी पर मंगलवार को नाती आकाश लोहरा ने रॉड से हमला करके घायल कर दिया था. घटना के बाद उसे इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां पर इलाज के दौरान ही उसकी मौत गुरुवार को हो गयी. घटना के बाद पुलिस का कहना है कि दो दिनों पहले तक मामला मारपीट का ही था, लेकिन अब हत्या का मामला दर्ज किया जायेगा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bike-riding-miscreants-robbed-a-woman-of-gold-chain-and-ring-in-ulidih/">जमशेदपुर

: उलीडीह में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से सोने की चेन और अंगूठी लूटी

घटना के बाद से ही फरार है आरोपी आकाश

गोविंदपुर पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से ही आरोपी आकाश लोहरा फरार है. पुलिस लगातार दो दिनों से आकाश की गिरफ्तारी के लिये उसके घर पर जाकर छापेमारी कर रही है. घटना मंगलवार देर रात को घटी थी. घटना के बाद पुनम देवी को परिवार के लोग घायलावस्था में ही लेकर गोविंदपुर थाने में पहुंचे हुये थे. इसके बाद पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था.

घटना में प्रयुक्त रॉड बरामद

गोविंदपुर पुलिस का कहना है कि घटना में प्रयुक्त रॉड को ब रामद कर लिया गया है. आरोपी की भी गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है. उसका मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस को उसका लोकेशन नहीं मिल पा रहा है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-students-gherao-mango-police-station-in-protest-against-sis-remarks/">जमशेदपुर:

एसआई के टिप्पणी के विरोध में छात्रों ने किया मानगो थाने का घेराव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही