Search

जमशेदपुर : पत्नी को मायके से लाने गए युवक की मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप

Jamshedpur (Rohit Kumar) : कदमा थाना अंतर्गत एलआईजी फ्लैट में अपनी पत्नी को ससुराल से लाने गए निखिल रॉय की मौत हो गई. इस घटना में निखिल के साले विक्की और सन्नी भी घायल हो गए. निखिल पर धारदार हथियार से हमला किया गया है. सूचना पाकर निखिल की मां पापू रॉय एमजीएम अस्पताल पहुंची. उन्होंने बताया कि निखिल ने कदमा निवासी हनी सिंह से 2017 में भागकर प्रेम विवाह किया था. निखिल काफी शराब का सेवन करता था इससे तंग आकर उसकी पत्नी गुरुवार को मायके चली गई थी. वह बीती रात पत्नी को लाने ससुराल गया था वहां रात को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया था. ससुराल वालों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने रात भर उसे थाने में रखा.

खुद ही हथियार से हमला करने का आरोप

शुक्रवार सुबह थाना से छूटने के बाद वह फिर से अपने ससुराल चला गया था, जहां ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी. वहीं मामले को लेकर मृतक के साले विक्की ने बताया कि निखिल घर में आकर हंगामा कर रहा था और खुद पर धारदार हथियार से वार कर लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp