Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में स्थापना दिवस पर हुआ डिबेट और 50 यूनिट रक्त संग्रह

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में स्थापना दिवस के अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई. जिसमे विषय था- एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम. इसमे 26 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में चार भाषा शैली रखी गई थी-हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला और उर्दू. इसमें सर्वश्रेष्ठ वक्ता जैनब आफरीन रहीं. हिंदी भाषा में प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागी लक्ष्मी राम मुर्मू व संगम गुप्ता और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अंशु कुमारी और अंजलि कुमारी रहीं. इसे भी पढ़ें : अरका">https://lagatar.in/arka-jain-university-program-on-world-hindi-day-in-english-department-health-checkup-campaign-in-golmuri/">अरका

जैन यूनिवर्सिटी : अंग्रेजी विभाग में विश्व हिंदी पर दिवस कार्यक्रम, गोलमुरी में स्वास्थ्य जांच अभियान
उर्दू में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जैनब आफरीन व मो मिनातुल्लाह रहे, जबकि द्वितीय स्थान पर सदफ अटारिया व इंजमाम अजीजी रहे. अंग्रेजी में प्रथम आने वाली छात्रा मोबिना बेगम व सहिस्ता अंबर रहीं, जबकि द्वितीय स्थान पर विशाखा कुमारी और आनंदिता मैती रहीं. बांग्ला में प्रथम स्थान स्नेहा शर्मा व आयुष बनर्जी ने प्राप्त किया. प्रतियोगिता में डॉ तुफैल अहमद, डॉ एससी गुप्ता, डॉ बसुंधरा राय और डॉ कौसर तस्लीम ने निर्णायक की भूमिका निभाई. कार्यक्रम के कन्वेनर डॉ अफसर काजमी थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-many-companies-will-come-to-womens-university-for-campus-placement/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में कैंपस प्लेसमेंट के लिए आयेंगी कई कंपनियां

50 यूनिट रक्त संग्रह

इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया. शिविर कॉलेज के एनसीसी विंग की देखरेख में संपन्न हुआ. शिविर में 150 लोगों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई तथा 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. कॉलेज के शिक्षक मेजर फखरुद्दीन अहमद, डॉ जाहिद परवेज, डॉ उधम सिंह, डॉ शाहबाज अंसारी, डॉ मो शाहनवाज एवं डॉ मुजाहिद उल हक ने रक्तदान किया. शिविर में विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया. आस्था कुमारी ने पहली बार रक्तदान किया. शिविर के आयोजन में एनसीसी के अलावा एनएसएस के स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही. कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को बधाई दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही