Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कर्ज में डूबे व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत पीएम आवास के निर्माणाधीन भवन में आदित्यपुर निवासी 33 वर्षीय मनोज दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार की है. सहकर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-mother-and-son-were-bitten-and-injured-by-a-dog-in-baika-village/">चक्रधरपुर

: बाइका गांव में मां-बेटे को कुत्ते ने काट कर किया जख्मी
इधर, शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. मनोज मूल रुप से भुइयांडीह इंद्रानगर का रहने वाला था पर फिलहाल वह अपने परिवार संग आदित्यपुर में रह रहा था. वह पीएम आवास में मजदूरी करता था. इस संबंध में पत्नी सुनीता दास के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है. सुनीता ने पुलिस को बताया था कि मनोज ने काफी कर्ज ले रखा था. कर्ज को लेकर ही वह कुछ दिनों से परेशान था. संभवत: कर्ज के कारण ही उसने आत्महत्या की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही