Search

जमशेदपुर : कर्ज में डूबे न्यूवोको के कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत रामनगर रोड नंबर 2 स्थित मित्तल टावर निवासी सिद्धार्थ चौधरी (40) ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शुक्रवार सुबह सिद्धार्थ का शव फ्लैट के बालकनी में पंखे से लटका पाया गया. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सिद्धार्थ न्यूवोको कंपनी में कार्यरत था. इस संबंध नें मृतक के पिता ओमप्रकाश चौधरी के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-dc-held-a-meeting-with-representatives-of-political-parties/">आदित्यपुर

: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीसी ने की बैठक

सुबह 4.30 बजे फंदे से लटका मिला शव

पिता ने शिकायत में बताया है कि गुरुवार लगभग 8 बजे बिष्टुपुर स्थित कंपनी के कार्यालय से निकलकर सिद्धार्थ घर पहुंचा. जिसके बाद खाना खाकर बालकनी में चला गया. साथ ही मैं पत्नी के साथ कमरे में सोने चला गया. वहीं शुक्रवार की सुबह लगभग 4: 30 बजे पत्नी मीरा चौधरी जब बालकनी में बैठने गई तो उसने बेटे को पंखे के हुक के सहारे तार से फंदे पर लटके हुए पाया. इस दौरान उसके चिखने की आवाज सुनकर मैं भी वहां पहुंचा. जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-questions-being-raised-on-tap-water-scheme/">हजारीबाग

: नल जल योजना पर उठ रहे सवाल

क्या लिखा है सुसाइड नोट में 

वहीं आत्महत्या करने से पहले मृतक सिद्धार्थ चौधरी ने अपने सुसाइड नोट में इसके लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही इसमें किसी का दोष नहीं होने की बात भी कही है. सुसाइड नोट में उसने किससे कितना कर्जा लिया है, वह भी लिखा है. जिसमें उसने अखिलेश सिंह से 4.40 लाख रुपए, अजित कुमार से 2.50 लाख रुपए और प्रांति मुखर्जी से 2 लाख रुपए कर्ज लेने की बात भी कबूली है. मगर उसने कंपनी से मिलने वाले सेटलमेंट से सभी को कर्ज वापस करने की बात भी लिखी है. इसी तरह उसने चरणजीत कौर भाटिया से अपने 6 लाख रुपए वापस लेने की बात भी कही है. अंत में उसने आत्महत्या का जिम्मेदार खुद को बताया है. इसे भी पढ़ें : तनिष्क">https://lagatar.in/tanishq-has-brought-a-huge-range-of-modern-jewelery-for-daily-wear-glamdays-you-will-get-20-discount-on-making-charges/">तनिष्क

लेकर आया है रोज़ाना पहनने के आधुनिक आभूषणों की विशाल रेंज ‘ग्लैमडेज़’, मेकिंग चार्ज पर मिलेगी 20% की छूट

नकली शराब बेचते शराब दुकान का कर्मचारी गिरफ्तार, जेल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Sharab-Dukan-Karmi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर आबकारी विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने साकची के सरकारी शराब दुकान के एक कर्मचारी के सोनारी आदर्श नगर स्थित आवास में छापेमारी करते हुए बड़ी मात्रा मे अवैध शराब जब्त किया है. साथ ही कारोबारी अनिरुद्ध सिंह को भी गिरफ्तार किया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-dc-held-a-meeting-with-representatives-of-political-parties/">आदित्यपुर

: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीसी ने की बैठक
अनिरुद्ध सिंह साकची कालीमाटी रोड स्थित सरकारी शराब दुकान मे कार्यरत था और अपने आवास में नकली अवैध शराब बनाकर और बॉटलिंग कर उसे अलग- अलग इलाकों मे बेचा करता था. सहायक उत्पाद आयुक्त रामलीला रब्बानी ने बताया कि अनिरुद्ध के दोनों बेटे भी इसी कारोबार मे पूर्व से जेल मे है और अनिरुद्ध भी यही कार्य करता था. जिसकी गुप्त सूचना विभाग को मिली थी. इसके पास से तक़रीबन एक लाख का शराब बरामद किया गया है. फिलहाल विभाग ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//