Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भाजपा सोनारी मंडल की बैठक में बूथों को मजबूत करने का लिया गया निर्णय

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी के सोनारी मंडल की बैठक रविवार को पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार की अध्यक्षता में भारत सेवाश्रम संघ में संपन्न हुई. इस परिचयात्मक बैठक में समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी के उद्देश्य एवं संदेश पहुंचाने के साथ बूथों को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई. मौके पर प्रशांत पोद्दार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं  को संबोधित करत हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा समाज के वंचितों के लिए चलाई जा रही योजनाओ के संबंध में उन्हें  जानकारी प्रदान करना होगा. उन योजनाओं  का लाभ दिलाने का प्रयास करना होगा. तभी लोग को पता चलेगा की केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लोगों के जनकल्याण के लिए कौन-कौन सी योजनाए चला रही है. उन्होंने बूथों को मजबूत करने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-decision-taken-to-take-prompt-action-on-misbehaving-with-journalists-in-press-club-meeting/">सरायकेला

: प्रेस क्लब की बैठक में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने पर त्वरित कार्रवाई करने का लिया गया निर्णय

अपने विचार रखें  

अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखें. बैठक में मुख्य रूप से महावीर सिंह, रवि ठाकुर, महामंत्री नारायण प्रसाद, किशोर साहू, संजय रजक, कृष्णा यादव, भारत भूषण, राहुल सिंह, सुजीत, आदित्य, रमेश प्रसाद साहू, रासबिहारी प्रसाद, विराज दे, काजल मुखर्जी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष सुशील हेससा, दीपक नाग, प्रिंस यादव, दिलीप साहू, अमित दास, उज्जवल सिंह, डॉ राजीव यादव, डॉक्टर दीपक घोष, पंडित किशोर चटर्जी, धर्मेंद्र ठाकुर, कविता मुंडा, नेहा साहू, अधिवक्ता देवेंद्र कुमार साहू, रंजीत लोधी, दीपक सिंह, समीर पोद्दार, सुनीता राय, मनोज केराई, धनेश्वर, कृष्णा समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही