Search

 
 
 

जमशेदपुर: केपीएस कदमा में नवगठित छात्र परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): केरला पब्लिक स्कूल(केपीएस) कदमा में शुक्रवार को सत्र 2022-23 के नवगठित छात्र परिषद के लिये अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ विद्यार्थियों के परेड से हुआ. परेड का नेतृत्व हर्ष मुखी ने किया. इस दौरान अक्षय सास्वत और दिशा महतो के विद्यालय का अध्यक्ष चुना गया. छात्र परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों को स्कूल की प्राचार्य शर्मिला मुखर्जी ने बैज प्रदान किया. परिषद के सदस्‍यों ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और स्कूल के झंडा को हमेशा ऊंचा रखने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन स्कूल की प्राचार्य ने किया. इसे भी पढ़ें: हेमंत">https://lagatar.in/hemant-cabinet-meeting-approval-on-29-proposals-mla-fund-increased-from-4-to-5-crores/">हेमंत

कैबिनेट की बैठकः 29 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 4 से बढ़कर 5 करोड़ हुई विधायक निधि

छात्रों को जिम्मेवारी के साथ कर्त्तव्य निर्वहन के लिये प्रेरित करना उद्देश्य: प्राचार्य

[caption id="attachment_373224" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/29july12a.jpg"

alt="" width="600" height="227" /> अलंकरण समारोह में संकल्प लेते छात्र.[/caption] इस दौरान प्राचार्य शर्मिला मुखर्जी ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन हमेशा छात्रों के बीच ऊंचाइयों को छूने और सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिये प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी का भावना पैदा करने का प्रयास करता है. छात्रों को जिम्मेवारी की भावना के साथ कर्त्तव्य निर्वहन करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से विद्यालय में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय की संस्थापक प्राचार्य शांता वैद्यानाथन, निदेशक शरत चंद्रन, शैक्षणिक निदेशक लक्ष्मी शरत, सभी केरला पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: एनआईए">https://lagatar.in/nia-and-jharkhand-polices-most-wanted-15-lakh-reward-naxalite-aman-ganjhu-arrested/">एनआईए

और झारखंड पुलिस का मोस्ट वांटेड 15 लाख का इनामी नक्सली अमन गंझू गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही