Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड में कमजोर पड़ा डीप डिप्रेशन, रूक-रूककर होती रहेगी वर्षा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड में डीप डिप्रेशन का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है. इसका रुख उत्तर-पश्चिमी छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश की ओर हो गया है. जिसके कारण रविवार को झारखंड में भारी वर्षा टल गई है. हालांकि उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी तथा मध्य भागों में इसके आंशिक असर के कारण रूक-रूककर हल्के एवं मध्यम दर्जे की वर्षा होते रहेगी. खासकर कोल्हान में रविवार को आंशिक वर्षा देखने को मिलेगी. मौसम विभाग के रांची कार्यालय से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि डीप डिप्रेशन पिछले 06 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है. यह उत्तर मध्य प्रदेश में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा और अगले 24 घंटों के दौरान एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर हो जाएगा. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-1053-5-mm-of-rain-in-the-district-on-august-20/">सरायकेला

: 20 अगस्त को जिले में हुई 1053.5 मिलीमीटर बारिश

चाईबासा में सर्वाधिक वर्षा रिकार्ड की गई

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 20 अगस्त को पूरे राज्य में बारिश हुई. लेकिन सर्वाधिक वर्षा कोल्हान के चाईबासा में रिकार्ड की गई. वहां 191.2 मिली मीटर वर्षा हुई. जो अन्य जिलों के मुकाबले सर्वाधिक है. वहीं जमशेदपुर में 45.4 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई. पिछले दो दिनों में जमशेदपुर में लगभग 60 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई. दूसरी ओर पिछले 24 घंटे से निरंतर हो रही वर्षा के कारण जमशेदपुर का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है. 20 जुलाई को दिन का तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जबकि दो दिन पहले दिन का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेलिस्यस अधिक था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही