Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील एवं पूर्वी सिंहभूम तीरंदाजी संघ की ओर से जेआरडी कॉम्प्लेक्स में 15वें राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजन बुधवार को हुआ. कंपाउंड वर्ग की प्रतियोगिता में पूरे राज्य से डेढ़ सौ तीरंदाजों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में अंडर 20 वर्ग के कंपाउंड प्रतियोगिता में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस रांची के दीपक कुमार सिंह 720 अंक में 711 अंक लेकर नया स्टेट रिकॉर्ड बनाया. वहीं 689 के साथ कृष्ण चंद्र देव दूसरे एवं राज छत्तर 679 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे. अंडर 17 में राज छत्तर 679 अंक के साथ प्रथम, 677 अंक के साथ प्रकाश माझी दूसरे और 668 अंक के साथ साहिल प्रियांशु बनवार तीसरे स्थान पर रहे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-fourth-annual-general-meeting-of-kolhan-agri-producer-company-held/">चाईबासा
: कोल्हान एग्री प्रोड्यूसर कंपनी की चतुर्थ वार्षिक आमसभा आयोजित
: कोल्हान एग्री प्रोड्यूसर कंपनी की चतुर्थ वार्षिक आमसभा आयोजित
Leave a Comment