Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के दीपांशु को एफटीआईआई पुणे में मिला प्रवेश

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : करीम सिटी कॉलेज का छात्र दीपांशु को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पूणे (एफटीआईआई) में पीजी डिप्लोमा इन टेलीविजन इलेक्ट्रॉनिक सिनेमाटोग्राफी (सत्र-2022) में प्रवेश के लिए चयनित कर लिया गया. दीपांशु करीम सिटी कॉलेज में मास कम्युनिकेशन के सत्र (2016-2019) के छात्र रहे हैं. इन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन में भी अपनी फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी से सबको चौंकाया और कॉलेज के बाहर भी शहर में बनने वाली कई लघु फिल्मों तथा म्यूजिकल वीडियो में अपनी उपस्थित दर्ज की. जिनमें गौहर अजीज की गजल पर बनी हुई म्यूजिकल वीडियो मुलाकातों की यादें भी शामिल है. इसे भी पढ़ें : राजनगर">https://lagatar.in/rajnagar-legal-information-given-to-the-students-of-girls-middle-school-gamharia/">राजनगर

: बालिका मध्य विद्यालय गम्हरिया के विद्यार्थियों को दी गई कानूनी जानकारी
दीपांशु के अलावा यश कुमार सत्र (2017-20) का भी पीजी डिप्लोमा इन टेलीविजन डायरेक्शन में एफटीआईआई के सत्र 2020 में प्रवेश मिला.दीपांशु करीम सिटी कॉलेज के मास कम्युनिकेशन का छठा छात्र है. जिसे वहाँ प्रवेश मिला है. इनसे पहले हरीश बारा, कृष्णा सोरेन, कार्तिक कुमार भगत तथा रविराज मुर्मू ने वहां से कोर्स पूरा करके फिल्म इंडस्ट्री में अपना स्थान बना रहे हैं. दीपांशु की इस सफलता पर करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने दीपांशु को सम्मानित किया. मास कम्युनिकेशन की प्रोफेसर इंचार्ज डॉ नेहा तिवारी ने शुभकामना देते हुए कहा कि यह हम सब की कामयाबी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही