Search

 
 
 

जमशेदपुर : अनशन पर बैठे पंचायत प्रतिनिधियों के समर्थन में एसडीओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर उत्तरी करनडीह में पंचायत प्रतिनिधि पिछले नौ दिनों से अनशन पर बैठे हैं. जिला परिषद अध्यक्ष समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी उनके समर्थन में आ गये है. इसी कड़ी में मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू एवं उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिन्हा एवं डीसीएलआर से रविंद्र गागराई से मिला. इसे भी पढ़ें : जमशेेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-parents-teacher-meeting-at-workers-college/">जमशेेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में पैरेंट्स-टीचर मीटिंग
इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की. साथ ही अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की मांग की. इस दौरान जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष कुमार, मुखिया संघ के पलटन मुर्मू, सरस्वती टुडू, सूमी कराई, कानू मुर्मू, मिंटू हेंब्रम, संजय कुमार समेत कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही