Search

 
 
 

जमशेदपुर : सीजीपीसी संचालन समिति से मिला प्रतिनिधिमंडल,सीतारामडेरा गुरुद्वारा में चुनाव कराने की मांग

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी(सीजीपीसी) की संचालन समिति से मानगो गुरुद्वारा साहिब में शनिवार को सरदार सुरजीत सिंह सबलोक के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल मिला. प्रतिनिधिमंडल ने सीजीपीसी संचालन समिति को ज्ञानप सौंप कर नियमानुसार सीतारामडेरा में निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की. इस अवसर पर सरदार सुरजीत सिंह सबलोक ने सीजीपीसी संचालन समिति से अनुरोध किया की समिति सीतारामडेरा गुरुद्वारा के अध्यक्ष से मिल कर तालमेल करते हुए संविधान के अनुसार शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करें. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-there-will-be-permanent-posting-of-specialist-doctors-in-mine-hospitals-in-july/">किरीबुरु

: खदान के अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की स्थायी पदस्थापना होगी जुलाई में 

पिछले दिनों सीतारामडेरा गुरुद्वारा में घटित घटना से  संगत की हुई बदनामी : सुरजीत सिंह

सरदार सुरजीत सिंह सबलोक ने कहा कि जिस प्रकार की घटनाएं पिछले दिनों सीतारामडेरा गुरुद्वारा में हुई है इससे गुरुद्वारा सहित संगत की भी काफी बदनामी हुई है. जब संगत चुनाव कराने के पक्ष में है तो क्या कारण है की गुरुद्वारा कमिटी द्वारा चुनाव टालने एवं वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर चुनाव में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से गुरबक्श सिंह गाछी, सरबजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, गुरदीप सिंह लाडी, अमरजीत सिंह, रविंदर सिंह रिंकू, जसवंत सिंह संता, रविंदर पाल सिंह एवम परम जीत सिंह शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही